वार्ड आरक्षण के कुछ घंटों बाद ही नगर परिषद चुनाव हेतु दावेदारों का लगा अंबार!

थांदला से सिद्धार्थ कांकरिया की रिपोर्ट


थांदला से सिद्धार्थ कांकरिया की रिपोर्ट 

वार्ड आरक्षण के कुछ घंटों बाद ही नगर परिषद चुनाव हेतु दावेदारों का लगा अंबार!
 
5 वार्डों से होकर गुजरेगा नगर परिषद अध्यक्ष पद का रास्ता!

थांदला। नगर परिषद अध्यक्ष का पद इस सत्र में 'अजजा महिला' के लिए आरक्षित किया गया है। वही अध्यक्ष पद का चुनाव अप्रत्यक्ष प्रणाली से होगा। मतलब साफ है कि नगर परिषद 'अध्यक्ष' का गढ़ जीतने के लिए व्यक्ति को पहले 'पार्षद' की जंग जीतनी होगी।

वार्ड आरक्षण के साथ ही नगर परिषद अध्यक्ष पद के दरवाजे किन-किन वार्डों से खुलेंगे यह भी साफ हो चुका है। इन वार्डों पर नज़र कई दिग्गज, गंभीर, अनुभवी नेताओं के साथ-साथ हाल ही में राजनीति में प्रवेश करने वाले तेजतर्रार युवा नेताओं की भी है। 

वार्ड आरक्षण के साथ ही अंचल की दोनों प्रमुख पार्टियों 'भाजपा' और 'कांग्रेस' के प्रदेश स्तरीय नेताओं के साथ साथ जिले के पदाधिकारियों का सर दर्द बढ़ना स्वाभाविक है। क्योंकि दोनों ही पार्टियों में आने वाले चुनाव में विभिन्न चुनोतियों के साथ साथ अंतर्कलह बढने के पूरे-पूरे आसार है। 


इन वार्डों से होकर निकलेगा अध्यक्ष पद का रास्ता!
नगर परिषद अध्यक्ष पद के लिए मुख्य रुप से वार्ड क्रमांक 1, 3, 10 14 और 15 से रास्ता निकलेगा। उक्त वार्ड में अजजा महिला और अजजा मुक्त सीट निकली है। अध्यक्ष पद के लिए दावेदारों की नजर मुख्य रूप से उक्त पांच वार्डों पर रहेगी। 

माना जा रहा है कि इनमें भी दावेदारों की मुख्य पसंद वार्ड क्रमांक 1 रहेगा। खबर यह भी है कि वार्ड क्रमांक 1 से दिवंगत समाजसेवी, भाजपा के वरिष्ठ नेता के परिजन या वर्तमान प्रदेश स्तरीय नेता के परिजन अपना भाग्य आजमा सकते हैं।

वर्तमान प्रदेश स्तरीय नेता के परिजन वार्ड 3 में भी अपनी रुचि जाहिर कर सकते है। इधर वार्ड आरक्षण होने के बाद से ही लगातार दावेदार विभिन्न पार्टियों से अपने दावे पेश कर रहे हैं। ऐसे ही दावे पेश करने वाले जिला भाजयुमो के पदाधिकारी अजय सेठिया ने 'झाबुआ 24' को बताया कि वह वार्ड क्रमांक 11 से अपनी माताजी का नाम पेश करेंगे। 

उल्लेखनीय है कि अजय सेठिया पिछले कई वर्षों से भाजयुमो से जुड़े हैं। वहीं उन्होंने समाज सेवा के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य करते हुए ब्लड डोनेशन टीम, दिव्यांग नागरिकों को अपने घर पहुंचाना, कोरोना काल में भी जनसेवा के काफी सराहनीय कार्य किए हैं।

इसी वार्ड से आशीष प्रकाशचंद्र सोनी और आशीष विनोद सोनी अपने परिजनों के लिए ताल ठोकने की बात कर रहे है। इधर वार्ड 4 से भाजयुमो के प्रदेश स्तरीय नेता, ब्लड डोनेशन टीम के वरिष्ठ पदाधिकारी, लायंस क्लब के वरिष्ठ पदाधिकारी और समाजसेवी प्रशांत मोंटू उपाध्याय ने दावेदारी पेश की है। 

वार्ड क्रमांक 8 के जमीनी स्तर से जुड़े भाजपा के वरिष्ठ नेता, चुनावी रणनीतिकार, समाजसेवी पारस तलेरा ने दावेदारी पेश की है। खबर है कि तलेरा के साथ जुड़े उनके समर्थकों ने तलेरा के प्रस्ताव का पुरजोर समर्थन किया है। 
भाजपा के मंडल अध्यक्ष वार्ड 5, 6 और 7 में आजमा सकते हैं अपना भाग्य!
भाजपा के मंडल अध्यक्ष और पार्षद समर्थ गोलू उपाध्याय ने बताया है कि वह अपने परिजनों के लिए वार्ड 5 6 और 7 से दावा पेश कर सकते हैं!

उल्लेखनीय है कि मंडल अध्यक्ष गोलू समर्थ उपाध्याय की छवि एक सामाजिक कार्यकर्ता के रूप में विस्तृत हुई है। वर्तमान पार्षद के रूप में उनका कार्यकाल काफी उल्लेखनीय रहा है। गोलू समर्थ उपाध्याय के समर्थकों ने दावा पेश किया है, कि वह मंडल अध्यक्ष समर्थ उपाध्याय को पूर्ण रूप से समर्थन देंगे।

न्यायालय का दरवाजा खटखटाएंगे!
वार्ड क्रमांक 3 से अपनी दावेदारी पेश करने वाले समाजसेवी कन्नू मोरिया वार्ड आरक्षण की प्रक्रिया से संतुष्ट नहीं है। उनका कहना है कि वार्ड क्रमांक 3 में वार्ड आरक्षण की जो प्रक्रिया हुई है वह नियम के अनुसार नहीं हुई है। इसके लिए वह और उनके समर्थक न्यायालय की शरण ले सकते हैं। 

उल्लेखनीय है कि वार्ड क्रमांक 3 में आजजा महिला का पद आरक्षित हुआ है। भाजपा के पूर्व जिला उपाध्यक्ष विश्वास सोनी का कहना है कि पार्टी के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं द्वारा दावे पेश किए जा रहे हैं। दावे पेश करने का अधिकार सभी को है। पार्टी फोरम पर इन दावों के बारे में निर्णय लिया जाएगा।


'झाबुआ 24' द्वारा कांग्रेस के विभिन्न पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं द्वारा पेश किए जा रहे दावों के संबंध में वरिष्ठ पदाधिकारियों से चर्चा करने के प्रयास किए गए लेकिन उनसे संपर्क नहीं हो सका।
व्हाट्सएप्प ग्रुप से जुड़े Join Now

Post a Comment

Oops!
It seems there is something wrong with your internet connection. Please connect to the internet and start browsing again.
AdBlock Detected!
We have detected that you are using adblocking plugin in your browser.
The revenue we earn by the advertisements is used to manage this website, we request you to whitelist our website in your adblocking plugin.
Site is Blocked
Sorry! This site is not available in your country.