स्व. राजीव गांधी आधुनिक भारत निर्माण के जनक थे!
थांदला। स्थानीय कांग्रेस कार्यालय पर स्व. राजीव गांधी की 78 वीं जयंती मनाई गई। कार्यक्रम की शुरुआत उनके चित्र पर माल्यार्पण कर की गई।
इस अवसर पर नेता प्रतिपक्ष व पार्षद लक्ष्मण राठौड़ ने उनके जीवन पर प्रकाश डालते हुए कहा कि स्व. राजीव गांधी आधुनिक भारत निर्माण के जनक थे। देश के निर्माण में उनके योगदान को कभी भूलाया नहीं जा सकता है।
आधुनिक सोच व निर्णय लेने की अद्भुत क्षमता वाले गांधी देश को दुनिया की उच्च तकनीकों से पूर्ण करना चाहते थे। आज देश की तकनीक क्रांति इसी का परिणाम है।
इस अवसर पर पार्षदगण आनंद चौहान, राजेश जैन काऊ जैन, कादर शेख, युवा नेता सुधीर भाबोर, सरपंच दीपक बिलवाल आदि कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित थे।
कार्यक्रम का संचालन कांग्रेस प्रवक्ता विकास रावत ने किया। आभार ब्लाॅक उपाध्यक्ष गुलामकादर खाॅन ने माना।
व्हाट्सएप्प ग्रुप से जुड़े
Join Now