रतलाम से पावागढ़ पैदल यात्रा करने वाले श्रद्धालुओं का किया स्वागत!
थांदला। नगर में भाजयुमो द्वारा रतलाम से पावागढ़ पैदल यात्रा करने वाले श्रद्धालुओं का भव्य स्वागत किया गया। दीपमालिका चौराहे पर स्वागत करते हुए भाजयुमो पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने यात्रियों की कुशलक्षेम पूछी और पुष्पमाला से स्वागत किया।
जत्थे में 50 से अधिक श्रद्धालु शामिल थे। जो रतलाम से पावागढ़ की पैदल यात्रा कर रहे थे। श्रद्धालुओं ने बताया कि वह हर वर्ष माता रानी के दर्शन करने हेतु रतलाम से पैदल यात्रा करते हैं।
यात्रा में जगह-जगह श्रद्धालु उनका स्वागत कर रहे हैं। इस अवसर पर बंटी डामोर (भाजयुमो मंडल अध्यक्ष), हेमेंद्र प्रजापत (भाजयुमो मंडल महामंत्री) अनमोल राठौड़ (भाजयुमो मंडल मंत्री),
आशीष राठौड़ (मंडल भाजयुमो उपाध्यक्ष), दीपक पाटीदार (भाजयुमो मंडल उपाध्यक्ष),
सुनील पणदा (भाजपा महामंत्री),
राकेश सोनी (भाजपा उपाध्यक्ष),
सिसोदिया (महिला मोर्चा मंडल अध्यक्ष), अमन खराड़ी (भाजयुमो कार्यालय मंत्री), दुर्गेश मुणिया,दिलीप परमार आदि उपस्थित थे
व्हाट्सएप्प ग्रुप से जुड़े
Join Now