झाबुआ से श्याम त्रिवेदी की रिपोर्ट
संविधान खत्म करने का आरोप!
कांग्रेस निकालेगी जय बापू , जय भीम , जय संविधान रैली!
झाबुआ। ब्लाक कांग्रेस एवं शहर कांग्रेस कमेटी झाबुआ द्वारा 12 जनवरी को जय बापू ,जय भीम, जय संविधान रैली का आयोजन किया जा रहा है। रैली में बड़ी संख्या में कांग्रेसी शामिल होंगे।
ब्लाक कांग्रेस अध्यक्ष काना गुण्डिया एवं शहर कांग्रेस अध्यक्ष जितेन्द्रसिंह राठौर ने बताया कि भाजपा नेताओं द्वारा भीमराव अंम्बेडकर का अपमान किया गया। बापू के सिद्वान्तों एवं संविधान खत्म करने की चाल भाजपा चल रही है। उसके विरोध में रविवार, 12 जनवरी को दोपहर 12 बजे से रैली राजवाडा से मुख्य मार्ग होती हुए महात्मा गांधी प्रतिमा बस स्टेण्ड पर समाप्त होगी। जिसमें सभी ब्लाक कांग्रेस पदाधिकारी, युवक कांग्रेस, महिला कांग्रेस,एनएसयुआई, सेवादल एवं मोर्चा संगठन के पदाधिकारी एवं निर्वाचित सरपंच पंच एवं पाषर्द उपस्थित रहेगें।
झाबुआ ब्लाक कांग्रेस के नेतागण आशीष भूरिया, हेमचन्द्र डामोर, मानसिंह खुना भाई ,हेमेन्द्र बबलू कटारा, आयुष ओहारी, दिपक डोडियार लोकेन्द्र बिलवाल आदि ने सभी पदाधिकारीयों एवं कार्यकर्ताओं से रैली में सम्मिलित होने की अपील की है।
व्हाट्सएप्प ग्रुप से जुड़े
Join Now