झाबुआ से श्याम त्रिवेदी की रिपोर्ट
जिला कांग्रेस कमेटी ने महात्मा गांधी को दी पुष्पाजंली।
झाबुआ। महात्मा गांधी की पुण्यतिथि पर स्थानीय फव्वारा चौक पर जिला कांग्रेस कमेटी द्वारा गांधीजी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि दी गई।
कांग्रेस के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं ने पुष्पाजंली अर्पित कर महात्मा गांधी को याद करते हुए उनके सम्मान में नारे लगाये।
जिला कांग्रेस अध्यक्ष प्रकाश रांका ने बताया कि आज अंहिसा के पुजारी महात्मा गांधीजी की 77 पुण्यतिथि है।
पुरा देश उनको आज याद कर रहा है। उनके कारण ही देश को आजादी प्राप्त हुई थी।
इस अवसर पर पूर्व केन्द्रीय मंत्री कांतिलाल भूरिया ने महात्मा गांधी की मूर्ति पर माल्यापर्ण कर अपनी श्रृद्वांजली दी। श्री भूरिया ने कहा कि सद्वभाव और समानता पर आधारित उनका जीवन और आदर्श हम सभी के लिए सदैव प्रेरणापुंज बना रहेगा।
विधायक डाॅ विक्रांत भूरिया ने भी बापू की मूर्ति पर माल्यापर्ण कर उन्हे भावभीनी श्रृद्वांजली अर्पित करते हुए कहा कि आज का दिन ऐतिहासिक दिन है। आज का दिन शहीद दिवस की रूप में मनाया जाता है, यह दिन आजादी में बलिदान देने वाले वीर सपूतों के आदर्शो और कर्तव्यों को निभाने की प्रेरणा देते है।
पूर्व विधायक वालसिंह मेडा, जेवियर मेडा, ने भी गांधीजी को श्रृद्वांजली अर्पित की । श्रद्धांजलि कार्यक्रम में जिले के कांग्रेस पदाधिकारी सहित एनएसयुआई के अध्यक्ष नरवेश अमलियार, ब्लाक अध्यक्ष काना गुण्डिया,युवक कांग्रेस पूर्व विधानसभा अध्यक्ष हेमेन्द्र बबलू कटारा, रूपसिंह डामोर, प्रवक्ता साबिर फिटवेल, लोकेन्द्र बिलाल,ब्लाक युका अध्यक्ष आयुष ओहारी ऋर्षी डोडियार,जितेन्द्र शाह,भारू मावी, निलेश गणावा, विनोद गणावा,महिला कांग्रेस से गौरी कटारा, सुनिता अलावा, सहित अनेक कांग्रेस कार्यकर्ता एवं कांग्रेस के निर्वाचित जनप्रतिनिधि व सरपंचगण उपस्थित थे।
व्हाट्सएप्प ग्रुप से जुड़े
Join Now