झाबुआ से श्याम त्रिवेदी की रिपोर्ट
विधायक डाॅ. विक्रांत भूरिया राष्ट्रीय अध्यक्ष नियुक्त।
झाबुआ।अ.भा.कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खडगे, प्रियकां गांधी, राहूल गांधी की सहमति से विधायक डाॅ. विक्रांत भूरिया को आदिवासी कांग्रेस कमेटी का राष्ट्रीय अध्यक्ष घोषित किया गया है। श्री भूरिया की नियुक्ति जनरल सेक्रेट्री के.सी. वेणुगोपाल द्वारा की गई है।
झाबुआ विधायक डाॅ. भूरिया को आदिवासी कांग्रेस कमेटी का राष्ट्रीय अध्यक्ष घोषित किये जाने से झाबुआ-अलीराजपुर जिले में खुशी की लहर है।
जिला कांग्रेस अध्यक्ष प्रकाश रांका ने बताया कि राष्ट्रीय स्तर का पद मिलने से जिला गौरवान्वित है। श्री भूरिया
पूर्व प्रदेश युवा कांग्रेस के अध्यक्ष भी रह चुके है । उनकी कार्यशैली तथा संगठनात्मक कार्य करने की रूची को देखते हुए उन्हे यह पद दिया गया है।
अखिल भारतीय आदिवासी कांग्रेस कमेटी के राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने पर डाॅ. विक्रांत भूरिया ने कांग्रेस नेताओं का आभार व्यक्त करते हुए धन्यावद ज्ञापित किया है।
डाॅ भूरिया को उक्त पद मिलने से विधायक वीरसिंह भूरिया, जिला कांग्रेस पदाधिकारी मानसिंह मेडा,आशिष भूरिया, निर्मल मेहता, हेमचन्द्र डामोर, शंकरसिंह भूरिया,देवेन्द्रप्रसाद अग्निहोत्री बंटू भाई,महिला कांग्रेस की श्वेता मोहनिया, वीराकुंवर सदस्य जनपद पेचायत रामा, पूर्व विधायक वालसिंह मेडा, आदिवासी कांग्रेस जिलाध्यक्ष खूनसिंह गुण्डिया, सेवादल के दिलीप भूरिया,रूपसिंह डामोर,युवा कांग्रेस के जिलाध्यक्ष राजेश डामोर, हेमेन्द्र बबलु कटारा, लोकेन्द्र बिलवाल, वसीम शेख, एनएसयुआई के नरवेश अमलियार,शहर अध्यक्ष जितेन्द्र सिंह राठौर, दिनेश गारी,ब्लाक अध्यक्षगण काना गुण्डिया झाबुआ, कैलाश डामोर रानापुर, गोवर्धन कुन्दपुर, यामिन शेख,गेन्दला डामोर, ईश्वर पाटीदार, राकेश डामोर, केमता भाई,जितेन्द्र शाह, विजय शाह, चन्द्रवीरसिंह राठौर, राजा कुरैशी जनपद पंचायत सदस्य कैलाश बारिया, मानू भाई, पेमाभाई, राहूल वडखिया, शंकरसिंह हटिला, साबिर फिटवेल, रकसिंह, राजेश भूरिया दोतड,देवलसिंह कजावानी, प्रकाश रूपाखेडा रमेश मेडा चोरमाण्डली, रमेश रणीया, रोहित हटिला आदि ने बधाई दी एवं शीर्ष कांग्रेस नेताओं का आभार माना।
व्हाट्सएप्प ग्रुप से जुड़े
Join Now