झाबुआ से श्याम त्रिवेदी की रिपोर्ट
PM कॉलेज ऑफ़ एक्सीलेंस को मिला पुरस्कार।
राज्यपाल ने यूथ रेड क्रॉस अंशदान अवार्ड से किया सम्मानित।
झाबुआ। प्रधानमंत्री कॉलेज ऑफ़ एक्सीलेंस, शहीद चंद्रशेखर आजाद, शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में रेड क्रॉस सोसाइटी द्वारा किए गए उत्कृष्ट कार्य के लिए राज्यपाल द्वारा 2023- 24 यूथ रेड क्रॉस अंशदान अवार्ड से पुरस्कृत किया गया।
भोपाल में आयोजित एक समारोह में राज्यपाल श्री मंगू भाई पटेल से महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. जे. सी. सिन्हा व रेड क्रॉस प्रभारी डॉ. मनीषा सिसोदिया ने पुरस्कार प्राप्त किया। यह अवार्ड सत्र 2023 -24 में सबसे अधिक अंशदान जमा करने के कारण प्राप्त हुआ।
डॉ. रंजना रावत नोडल अधिकारी रेड क्रॉस द्वारा महाविद्यालय में आयोजित किए गए कार्यों के लिए राजभवन भोपाल में भारतीय रेड क्रॉस सोसाइटी, मध्यप्रदेश राज्य शाखा, भोपाल वार्षिक साधारण सभा में पुरस्कृत किया गया।
महाविद्यालय के प्रशासनिक अधिकारी डॉ रविंद्र सिंह , वरिष्ठ प्राध्यापक डॉ. जी. सी. मेहता , डॉ. अंजना सोलंकी, डॉ. संजू गांधी प्रो. जे. एस. भूरिया, डॉ. वी. एस. मेडा, डॉ. राजेन्द्र परमार, डॉ. रीना गणावा, डॉ. एस एस चौहान, डॉ. रीता गणावा, डॉ. पी.एस. डॉवर, डॉ. लवीना चौहान, डॉ. एस. के. सिकरवार सहित संपूर्ण महाविद्यालय परिवार द्वारा शुभकामनाएं दी गई।
व्हाट्सएप्प ग्रुप से जुड़े
Join Now