पिटोल से निर्भय सिंह ठाकुर की रिपोर्ट
भगोरिया के उल्लास में खचाखच भरा पिटोल।
युवक-युवतियों की टोलियां भगोरिया के रंग में रंगी अपने पूरे शबाब में थी।
पिटोल। पारंपरिक लिबास पहने युवक युवतियां आधुनिकता के रंग में रंगे ग्रामीण अपने सांस्कृतिक पर्व का आनंद लेने आसपास के तकरीबन 40 से अधिक गांवों के लोग यहां पिटोल पहुंचे थे। मप्र एवं गुजरात राज्य की सीमा से लगे होने के कारण यहां दोनों राज्यों की संस्कृति नजर आई। ढोल मांदल के साथ मद मस्त क्या बुढे क्या जवान हर कोई थिरकता नजर आया।
राजनेतिक झंडों के बीच नेताओं ने भी ढोल पर थाप दी।
स्थानीय बस स्टेण्ड के पास प्रेमछाया पर बने पाण्डाल में घंटों आदिवासी ग्रामीण ढोल मांदल के साथ नाचते रहे। सभी को पगडी पहनाकर सम्मानित किया गया। पुर्व सांसद कांतिलाल भूरिया व जिला कांग्रेस अध्यक्ष प्रकाश रांका के यहां पहुंचते ही उनका ब्लाक अध्यक्ष काना गुंडियाए जिला कांग्रेस उपाध्यक्ष निर्भयसिंह ठाकुर खुना भाईए प्रकाशचंद्र मोदी व अन्य जन प्रतिनिधियों ने स्वागत किया। भूरिया के साथ हजारों की संख्या में उल्लासित ग्रामीण पिटोल बाजार से होते हुवे मेला स्थल पर पहुंचे। जहां सभी ने एक दुसरे को पर्व की बधाई दी।
दुसरी ओर भाजपा जिला अध्यक्ष भानु भुरिया के साथ शैलेष दुबे व अन्य स्थानीय जन प्रतिनिधी बडी संख्या में एकत्रित हो ढोल मांदल बजाते हुवे गेर निकाल कर मेला स्थल पर पहुंचे। मकनसिंह गुंडिया नें बताया कि अबकी बार भीड रेकार्ड तोडती नजर आई। तेज तपन के बीच भी ग्रामीणों के उत्साह में कोई कोर कसर नहीं थी। सभी अपने परिवार के साथ मेले में शिरकत करने यहां पहुंचे थें। व्यापारी किसन नागर ने बताया कि सुबह तो व्यापार इतना कुछ खास नहीं था किंतु दोपहर बाद किसी व्यापारी के हाथ नहीं थमें।
सुरक्षा के लिहाज से पुलिस भी रही मुस्तैद।
पिटोल बाजार सहित मेंला स्थल व अंचलों से आने जाने वाले मार्गों पर पुलिस के पहरे व्यवस्था को देखते रहे। वरिष्ठ अधिकारी अपने मातहतों से स्थिति का जायजा लेते रहे। पुलिस चैकी प्रभारी किशोर बघेल ने बताया कि पुलिस अधिक्षक पद्मविलोचन शुक्ल नें भी पिटोल पहुंच कर किसी प्रकार की कानून व्यवस्था न बिगडे व किसी को असुविधा न हो इसके लिये निर्देशित किया। मेला भ्रमण करने के बाद ड्युटी पर तैनात पुलिस कर्मियों का जायजा भी लिया।
व्हाट्सएप्प ग्रुप से जुड़े
Join Now