झाबुआ से श्याम त्रिवेदी की रिपोर्ट
शा. माध्यमिक विद्यालय माधोपुरा में मनाया प्रवेश उत्सव।
नवीन प्रवेशी छात्र-छात्राओं को रक्षासूत्र बांधकर किया स्वागत।
झाबुआ। नवीन शैक्षणिक सत्र 2025-26 के प्रारंभ में आज शासकीय माध्यमिक विद्यालय माधोपुरा में जिला शिक्षा अधिकारी श्री रूपसिंह बामनिया कि उपस्थिति में प्रवेश उत्सव मनाया गया।
आयोजन का शुभारंभ जिला शिक्षा अधिकारी श्री बामनिया द्वारा मां सरस्वती के चित्र का पूजन वंदन कर किया। विद्यालय परिवार द्वारा श्री बामनिया का स्वागत किया गया। तत्पश्चात नवीन प्रवेशी छात्र-छात्राओं को रक्षासूत्र बांधकर उनका स्वागत किया एवं निशुल्क पाठ्य पुस्तकों का वितरण किया गया।
संस्था की प्रधान अध्यापक श्रीमती कल्पना त्रिवेदी ने विद्यार्थियों को प्रवेश उत्सव का महत्व समझाते हुए कहा कि सच में उत्सव का सही आनंद तभी मिलता है जब बच्चे मानसिक रूप से जागरूक होते हैं। जागरूक भी तभी होते हैं , जब शिक्षक दृढ़ निश्चय व ईमानदारी से बच्चों के साथ मेहनत करते हैं।
जिला शिक्षा अधिकारी ने उदबोधन देते हुए कहा कि बच्चे हमारे देश का भविष्य है। बच्चों को रोज विद्यालय आना है। मन लगाकर संस्था की समस्त गतिविधियों में भाग लेना है। शत प्रतिशत उपस्थिति देना है। किसी विषय वस्तु में समस्या आती है, तो अपने शिक्षकों से मार्गदर्शन लेना है।
इस अवसर पर शिक्षक श्रीमती सरला शुक्ला, श्रीमती कलावती टांक,श्रीमती प्रतिभा अलनसे,श्रीमती सुनीता धाकिया उपस्थित थी। सभी बच्चों ने उत्साह पूर्वक कार्यक्रम में भाग लिया।
कार्यक्रम का संचालन श्रीमती सुनीता त्रिवेदी ने किया। आभार श्रीमती ज्योत्सना पंड्या ने माना।
व्हाट्सएप्प ग्रुप से जुड़े
Join Now