झाबुआ से श्याम त्रिवेदी की रिपोर्ट
श्रीराधाकृष्ण सरकार मंदिर पर श्रीराम जन्मोत्सव धूमधाम से मनाया।
65,000 कि पोषाक भगवान को धारण कर आकर्षक श्रृंगार किया गया।
झाबुआ। शहर के मध्य राजवाड़ा चौक स्थित श्री राधाकृष्ण सरकार मंदिर पर श्रीराम नवमी का पर्व धूमधाम से मनाया गया। तुलसी सेवा समिति द्वारा भक्तो को महाप्रसादी का वितरण किया गया।
श्रीराम जन्मोत्सव पर दोपहर बारह बजे मंदिर के मुख्य पुजारी मनीष बैरागी ने महाआरती कि और श्रीराम जन्मोत्सव मनाया गया। प्रभु श्रीराम के जयकारे के साथ मंदिर गुंजायमान हो उठा।
वृंदावन धाम से लाई गईं ₹65,000 कि पोषाक भगवान को धारण कर आकर्षक श्रृंगार किया गया था। जो भक्तों को आकर्षित कर रही थी।
महंत श्री बैरागी ने बताया कि चार क्विंटल ठंडाई, 50 किलो धनिया, 40 किलो खोपरा बुरा, 40 किलो सुखा मेवे कि प्रसादी का भोग लगाकर भक्तो को प्रशाद रूप में वितरित किया गया।
आयोजन को सफल बनाने में तुलसी सेवा समिति के सदस्य हार्दिक बैरागी, अजय बैरागी, श्रीमती देविका बैरागी, श्रीमती निशा बैरागी, श्रीमती कविता बैरागी, सुश्री पंखुरी बैरागी, सुश्री मनीषा जोशी, संदीप मिश्रा, प्रमोद सोनी,सुरेश ठकराल, उदय सिंह, श्रीमती अंजू सोनी, राजकुमारी सोनी, हार्दिक सोनी, देवेन्द्र सिंह चौहान, प्रमोद परमार,पंकज टेलर का सहयोग रहा।
व्हाट्सएप्प ग्रुप से जुड़े
Join Now